गुजरात के माधविन कामथ गोंडवाना कप विजेता, डबल्स में परीक्षित एवं पारस जीते
रायपुर। आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में छग प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा गोंडवाना कप आल इंडिया मेंस टेनिस प्रतियोगिता मेंस ड्रा के सिंगल्स व डबल्स मैच यूनियन क्लब में खेले गए। गुजरात के माधविन कामथ गोंडवाना कप विजेता, डबल्स में परीक्षित एवं पारस प्रतियोगिता के विजेता रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महासचिव गुरचरण सिंह होरा ,कार्यकारी अध्यक्ष अवतार जुनेजा ,लारेंस सेंटियागो कोषाध्यक्ष ,डॉ अतुल शुक्ला अध्यक्ष रायपुर ओलम्पिक संघ ने किया महासचिव श्री होरा ने इस अवसर पर आगामी माह में भिलाई में होने वाले आईटीएफ जूनियर एवं आईटीएफ सीनियर टूनार्मेंट की जानकारी दी साथ. ही छग प्रदेश टेनिस संघ द्वारा लगातार जूनियर टूनार्मेंट करने की बात कही।
फाइनल के परिणाम इस प्रकार है -
माधविन कामथ (गुजरात) ने लोहित आकाश बद्रीनाथ (तमिलनाडु) को डेढ़ घंटे चले मैच में 6-2 ,7-6[6] से, हराकर गोंडवाना कप का विजेता बनने कगौरव प्राप्त किया।
पुरुष युगल फाइनल
परीक्षित सोमानी (आसाम) / पारस दाहिया (हरियाणा) ने लक्षित एवं चंद्रिल सूद [पंजाब] ने को 7-6[7] 6-4 से हराकर फाइनल में विजेता बनने क गौरव प्राप्त किया।

पाठको की राय